Kulgeet

कुलगीत
 कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान
जिनके जनक हैं महान्
क्रान्तिवीर, कर्मवान
अभयजीत दूबे ज्योतिमान्
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान.............1
अष्टावक्र,सन्तराम
ऋषिजनो का चक्के ग्राम
गोमती समीप दिव्यधाम
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान.............2
ध्येय है सकल उत्थान
छात्र हों तेजवान
स्वावलम्बी और सत्यवान
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान.............3
धर्म, कला और विज्ञान
नारी-पुरूष सबको ज्ञान
पूर्ण संस्कार का विधान
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान.............4
आत्मबल का अनुष्ठान
इस कुटी की है उड़ान
शिशु कक्षा से शोध तक विधान
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान.............5
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान
कुटीर संस्थान, कुटीर संस्थान